दुर्ग
राखी पर सीएम ने बेरोजगारी भत्ता राशि युवाओं के खाते में किया ट्रांसफर-राजेश्वर
02-Sep-2023 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 2 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के दिन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 1 लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया।
इसके साथ ही उन्होंने आई टी आई में प्रशिक्षण चयनित 84 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक छत्तीसगढ़ के भाई बहनों को 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रुपए की राशि खाते में ट्रांसफर कर चुके हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे