दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 2 सितंबर। वैश्विक कार्यक्रम सात दिन तक चलने वाली संस्कृत सप्ताह समारोह के आयोजन का प्रारम्भ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश वाचन के साथ हुआ। इससे विद्यालय उत्साहित होकर एक से बढक़र एक कार्यक्रम कराने का बल मिला, संस्था ने उन्हें धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
श्री साई शिक्षण सेवा समिति द्वारा संचालित ऊंँ सांई संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय धमधागढ़, ओम सांई संस्कृत विद्यालय देवकर एवं मां शीतला संस्कृत विद्यालय कुटहा संस्कृत सप्ताह समारोह में सफल कार्यक्रम हो रहा है जो 27 अगस्त से 02 सितंबर तक चला।
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम के दिए गए दिशा निर्देशों को पालन किया जा रहा है,जिससे अनुभवी अतिथियों से विद्यालय के छात्र छात्राओं को मिल रहा है प्रशिक्षण का लाभ। इस सात दिनों में पर्व का स्वागत भी किया गया जैसे रक्षा सूत्र एवं भोजली एवं हमारी भारतीय संस्कृत पर निबंध संस्कृत संभाषण सुभाषित एवं नाटक रक्षाबंधन वाद विवाद शिक्षक सम्मान संकुल स्तरीय महर्षि के कृतियों का वाचन। संस्कृति का अहम हिस्सा रखता है जिसमें बच्चों की खुशी और अधिक बढ़ जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम रायपुर के अध्यक्ष डॉ.सुरेश कुमार शर्मा, सचिव लक्ष्मण साहू, राजीव गुप्ता (महामंत्री कांग्रेस कमेटी दुर्ग) दुखवाराम पटेल (सदस्य शाकंभरी बोर्ड छत्तीसगढ़ एवं एंडरमैन धमधा) गजेंद्र ताम्रकार चित्ररेखा योगी (अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधक समिति) हुकुमचंद ताम्रकार(अध्यक्ष शिक्षण समिति) कल्याण सिंह चौहान (अध्यक्ष सिद्ध मनोकामना भगवान धन्वंतरि मंदिर समिति) प्रदीप ताम्रकार ( पत्रकार,साहित्यकार मंदिर समिति) नीतू साहू प्रधानाचार्य) संजय सोनी सरोज वाला सोनी, सनत चक्रधारी (अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंध समिति देवकर, बीरेन्द्र कुंजाम, दिलीप चिंता राम, नीलिमा अग्रवाल (प्राचार्या), सरिता लिखारे हमारी भारतीय संस्कृत पर निबंध संस्कृत संभाषण सुभाषित एवं नाटक, रक्षाबंधन वाद विवाद शिक्षक सम्मान संकुल स्तरीय महर्षि के कृतियों का वाचन । संस्था के सचिव द्वारा अतिथियों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।