दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 सितंबर। पारिवारिक कार्य से दुर्ग आए जबलपुर के सांसद राकेश सिंह का जिला न्यायालय में न्यायालय के मुख्य द्वार पर अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत कर उनका सम्मान किया।
जबलपुर से लगातार चार बार सांसद रहे राकेश सिंह जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रवि शंकर सिंह के जीजा है। अधिवक्ताओं ने सांसद राकेश सिंह का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। स्वागत करने वालों में विशेष रूप से संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सुनीता कसार, पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल,संघ के मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, मोहम्मद दानिश परवेज, ऋषिकांत तिवारी, मोहम्मद राशिद ,नीरज गुप्ता, पुरुषोत्तम सोनारे, नीरज राठौर ,ललित झा ,शैलेश राय, अमर जैन, साकेत मिश्रा, भरत देशमुख, मुरारी देवांगन, सुरेंद्र उईके, नितिन बक्शी, खुर्शीद आलम, महबूब आलम, आशीष तिवारी, सूरज शर्मा, इनाम खान, रजनीश श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता थे।