दुर्ग
दुर्ग, 2 सितंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के घोषित खेल कैलेन्डर अनुसार, वर्ष 2024 के अंडर14 खिलाडियों का चयन, पं रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा 03 सितम्बर 23 को सुबह 8 से 12 बजे खिलाडिय़ों का चयन किया जायेगा। चयन पश्चात चयनित खिलाड़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन दुर्ग एवं सीएससीएस रायपुर के द्वारा आयोजित सिलेक्शन मैच में भाग ले सकेंगे।
अंडर-14 के चयन में भाग लेने हेतू योग्यता खिलाडिय़ों की आयु 14 वर्ष से अधिक न हो- कट ऑफ डेट 31/08/2011 के खिलाड़ी ही भाग ले सकतें है। अन्य आवश्यकता - दस्तावेज की दो सेट फोटोकॉपी जिसमें डिजिटल, मैन्युअल जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा पहली से छटवीं, सातवीं, आठवीं तक की स्कूल मार्कशीट, आधार कार्ड।
नवीन दो पासपोर्ट कलर फोटो। रजिस्ट्रेशन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन नंबर, व रजिस्ट्रेशन शुल्क। क्रिकेट गणवेश व किट के साथ उपस्थित होवें।
अंडर-14 खिलाडिय़ों का चयन उनके क्रिकेट में दक्षता बैटिंग, बोलिंग एवं कीपिंग तथा फील्डिंग एवं फिजिकल-मेंटल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। ट्रायल्स से 20-25 संभावित खिलाडिय़ों का चयन क्रिकेट प्लेयर आशीष सूर्यवंशी, संजीव श्रीवास्तव, सुरमित भोगल, सुशिल मिश्रा, युसूफ खान, कौशल वर्मा, इन्दर कौर के देख रेख में किया जायेगा।