दुर्ग

हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया कराटे में चरोदा के खिलाड़ी छाए
02-Sep-2023 2:31 PM
हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया  कराटे में चरोदा के खिलाड़ी छाए

 महापौर कोसरे ने किया पदक विजेताओं का सम्मान 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 2 सितंबर।
ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा में किया गया। इस चैंपियनशिप में बीएमवाय चरोदा के खिलाडिय़ों ने विभिन्न वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। महापौर निर्मल कोसरे ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को अपने भिलाई-3 निवास में आमंत्रित कर सम्मानित किया।

भिलाई - चरोदा निगम क्षेत्र के नौ खिलाडिय़ों ने हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। कराटे में काता और कुमिते के खिलाडिय़ों की सजी टीम चरोदा से कोच उमा महेश्वर राव एवं अलीशा फरीन के साथ हरियाणा गई थी। जिसमें देवस्मिता नायक ने कुमिते में स्वर्ण पदक, सार्थक रंजन ने कुमिते में स्वर्ण पदक, मृणमोयी बारिक ने कुमिते में रजत पदक, किरण गोडवे ने कुमिते में रजत पदक, दुर्गेश्वरी ने ग्रुप काता में रजत एवं काता व कुमिते में कांस्य पदक, अदिति सरकार ने ग्रुप काता में रजत पदक और कुमिते में कांस्य पदक, श्रेया सरकार ने ग्रुप काता में रजत पदक और कुमिते में कांस्य पदक, डिंपल ठाकुर ने काता में कांस्य पदक तथा अमृत कौर ने काता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटे पदक विजेता खिलाडिय़ों को भिलाई - चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने अपने वसुंधरा नगर निवास में आमंत्रित किया। इस दौरान श्री कोसरे ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में चरोदा का नाम हमेशा से ऊंचा रहा है। कराटे खिलाडिय़ों ने एक बार फिर अखिल भारतीय स्तर पर भिलाई - चरोदा का नाम रौशन किया है।
 


अन्य पोस्ट