दुर्ग
भिलाईनगर, 1 सितंबर। चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे गुरुवार को निगम की टीम के साथ वार्ड कं-12 डबरापारा पहुंचे वहॉ वार्ड में घूमकर प्रत्येक घर में निवास कर रहे लोगों से मिले साथ में निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी मौजूद रहे। हर दिन बदलते मौसम के कारण हो रहे संक्रमण और रोगो के प्रति लोगों में जागरूकता लाना ही आज के दौरे का हमारा उद्देश्य है। ये कहना था महापौर निर्मल कोसरे का तब जब वे डबरापारा क्षेत्र में डोर टू डोर विजिट कर रहे थे। श्री कोसरे के साथ निगम कमिश्नर तथा सफाई विभाग की टीम मौजूद रहे साथ ही शासकीय चिकित्सालय भिलाई 3 के डाक्टर एवं मेडिकल दल ने वार्ड के निवासियों से चर्चा कर मौसमी बिमारियों से मुकाबला करने के विषय में सभी को अवगत कराया।
निगम की टीम से प्रभारी सहायक अभियंता हेमंत साहू, स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, वार्ड पार्षद तुलसी ध्रुव, एमआईसी सदस्य मनोज कुमार, टेनेन्द्र ठाकरे एवं अन्य उपस्थित रहे।