दुर्ग

निर्माण कार्य के लिए 5 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
01-Sep-2023 2:46 PM
निर्माण कार्य के लिए 5 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग, 1 सितंबर। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के अंतर्गत धमधा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोता में सांस्कृतिक मंच में छत निर्माण हेतु 2 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत दारगांव में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 3 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


अन्य पोस्ट