दुर्ग

निर्माण कार्य के लिए 18 लाख से अधिक स्वीकृत
01-Sep-2023 2:43 PM
निर्माण कार्य के लिए 18 लाख से अधिक स्वीकृत

दुर्ग, 1 सितंबर। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विधायक रविन्द्र चौबे की अनुशंसा पर 6 निर्माण कार्यों के लिए 18 लाख 99 हजार 688 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।  जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र साजा के अंतर्गत धमधा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अरसी में शिव मंदिर के पास मंच निर्माण 3 लाख रुपए, ग्राम पंचायत भाठाकोकड़ी के आश्रित ग्राम मुड़पार में सुरेश के घर के पास नलकूप खनन कार्य एवं 1 एच.पी. पंप फिटिंग कार्य 99 हजार 688 रूपए, ग्राम पंचायत खिलोराकला के आश्रित मंदिर खिलौरा में शीतला के पास कक्ष निर्माण 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत राजपुर श्रमिक कार्यालय भवन में अहता निर्माण 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत रूहा में मंच निर्माण कार्य 5 लाख तथा ग्राम पंचायत रूहा के आश्रित ग्राम पेण्ड्री में मंच निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपए की स्वीकृत की गई है।

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख मंजूर

दुर्ग, 1 सितंबर। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विधायक श्री आनंद छाबड़ा की अनुशंसा पर धमधा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दारगांव में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


अन्य पोस्ट