दुर्ग

लक्ष्य का 97 फीसदी खाद अभी से किसानों को हो चुका वितरित
31-Aug-2023 3:20 PM
लक्ष्य का 97 फीसदी खाद अभी से किसानों को हो चुका वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 अगस्त। खाद की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को खरीफ में इस बाद खाद संकट से राहत मिली है। जिले में इस साल खरीफ सीजन विभिन्न प्रकार के 56 हजार400 टन खाद वितरण का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध जिले में वर्तमान में 71 हजार 452 टन खाद का भण्डारण हो चुका है, जो लक्ष्य से 15052 टन अधिक है उपलब्ध खाद में से 54 हजार 779 टन का अभी से किसानों को वितरण भी किया जा चुका है जो कुल लक्ष्य का 97 प्रतिशत है।

जिले में गत वर्ष आज की तिथि में 48 हजार 280 टन खाद का वितरण हुआ था, इनमें 33722 सहकारी एवं 14558 टन निजी दुकानों के माध्यम से वितरित किए गए थे। वहीं खरीफ वर्ष 2022 में कुल 57 हजार225 टन विभिन्न प्रकार के खाद का वितरण हुआ था सहकारी क्षेत्र में इस बार40 हजार100 एवं निजी में 16300 टन खाद वितरण का लक्ष्य इसके विरुद्ध वर्तमान में सहकारी क्षेत्र में उपलब्ध46931 टन खाद में से 38550 टन का वितरण किया जा चुका है वहीं निजी में उपलब्ध24521 टन में से 16229 टन का वितरण हो चुका है।

जिले में इस बार डीएपी खाद 11500 टन वितरण का लक्ष्य है इनमें 9000 सहकारी एवं 2500 टन सहकारी क्षेत्र में शामिल है इसके विरुद्ध अकेले सहकारी क्षेत्र में 11911 टन डीएपी का वितरण किया जा चुका वहींं निजी क्षेत्र में भी4066 टन डीएपी का वितरण हो चुका जबकि गत वर्ष सहकारी व निजी क्षेत्र को मिलाकर आज की तिथि में 10245 एवं पूरे खरीफ वर्ष 2022 में 12178 टन डीएपी का वितरण हुआ था इस वर्ष अभी से कुल 15978 टन डीएपी का वितरण हो चुका।

इसी प्रकार यूरिया खाद 25900 टन वितरण का लक्ष्य है इनमें 19200 सहकारी व6700 टन निजी क्षेत्र में वितरण किया जाना है। इसके विरुद्ध सहकारी क्षेत्र में भण्डारित 19216 टन यूरिया में से16814 टन का एवं निजी में उपलब्ध 7464 में से 6051 टन का वितरण किया जा चुका है इस प्रकार कुल 22 हजार865 टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। उपसंचालक कृषि ललित मोहन भगत का कहना है कि इस बार कहीं भी खाद की उपलब्धता को लेकर कोई शिकायत नहीं रही।


अन्य पोस्ट