दुर्ग

शराब-मादक पदार्थों के अवैध विक्रय
30-Aug-2023 7:58 PM
शराब-मादक पदार्थों के अवैध विक्रय

दुर्ग, 30 अगस्त। आगामी विधानसभा निर्वाचन - 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय को नियंत्रित किये जाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके अन्तर्गत हाल ही में 2 अलग-अलग प्रकरण कायम किये गए। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम प्रकरण में 26 अगस्त को ग्राम घोरारी में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत कुल 10 कायम प्रकरणों में 676 लीटर महुआ शराब व 24400 किलोग्राम महुआ लाहन तथा हाथभठठी शराब बनाने के उपकरण जप्त किये गये हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 799600 रूपये है। 


अन्य पोस्ट