दुर्ग

खेल दिवस पर रैली-हॉकी स्पर्धा मेजर ध्यानचंद को किया याद
30-Aug-2023 2:51 PM
खेल दिवस पर रैली-हॉकी स्पर्धा  मेजर ध्यानचंद को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 अगस्त। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 29 अगस्त को जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। खिलाडिय़ों द्वारा हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यान चंद की स्मरण कर श्रदांजलि अर्पित की गई।

जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अनसार अहमद जरीन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके उपरान्त समृद्धि बजार दुर्ग हॉकी खेल मैदान में हॉकी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी पदमनापुर श्री गुप्ता और ऐलडर मैन नगर पालिक निगम दुर्ग रतना नारंगदेव की मौजूदगी में खेल दिवस में लगभग 450 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया। विजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विभाग के दलबीर सिंह, श्री ईश्वरी, सुजीत यादव का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट