दुर्ग
संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
30-Aug-2023 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अगस्त। दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2023-24 के सफल आयोजन के लिए संयुक्त संचालक, शिक्षा दुर्ग संभाग को नोडल अधिकारी और खेल अधिकारी, जिला दुर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। संभागायुक्त के आदेशानुसार उक्त अधिकारी अपने स्तर से संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक आयोजन के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे