दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अगस्त। जिला भाजपा ने दुर्ग नगर निगम पर भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय में हल्ला बोलकर जमकर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन उपरांत भाजपा नेताओं ने अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन नगर निगम प्रशासन को सौंपा और मांगे जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
यह प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारी प्रदर्शन के लिए मंगलवार की सुबह जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से वे रैली की शक्ल में पटेल चौैक, गांधी प्रतिमा चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस द्वारा बैरीकेट्स लगाए गए थे। जिसे तोडऩे के प्रयास में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों से मामूली झूमाझटकी भी हुई। लेकिन प्रदर्शनकारी निगम मुख्यालय में प्रवेश करने से असफल रहे।
प्रदर्शन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ गया है। जनसुविधाओं का अभाव है। सडक़ ,बिजली व पानी की समस्या से जनता परेशान है,लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को जनता की सुध लेेने की फुर्सत नहीं है। जिससे जन समस्या बढ़ते ही जा रही है। श्री वर्मा ने कहा है कि नगर निगम अपनी व्यवस्था दुरुस्त कर जनता को सुविधा का लाभ दिलवाए, अन्यथा की स्थिति में आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन कर भाजपा अपने मांगो का जवाब मांगेगी। प्रदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन,भाजपा नेता चतुर्भुज राठी,डॉ. शरदचंद्र अग्रवाल, अनूप गटागट, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी,केएस चौहान,दीपक चोपड़ा, आरोप पत्र समिति जिलासंयोजक संतोष सोनी,विधानसभा संयोजक कांतीलाल बोथरा, विधानसभा सह संयोजक राजेन्द्र कुमार, विधानसभा विस्तारक सेवकराम धेनुसेवक,कार्यक्रम संयोजक गजेन्द्र यादव, सह संयोजक मदन वाढई, सह संयोजक विजय ताम्रकार, सह संयोजक सुनील साहू , सह संयोजक सुनील अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र बंजारे, ओमप्रकाश सेन, देवनारायण चंद्राकर,नरेश शर्मा,पोषण साहू,मनोज सोनी,दिव्या कलिहारी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष जीत यादव, नितेश साहू, नारायण दत्त तिवारी, राजा महोबिया, मनमोहन शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
शामिल हुए।