दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अगस्त। हेमचंद यादव विवि दुर्ग में सोमवार को टैगोर हॉल में पीएचडी का वायवा आयोजित किया गया। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग शोधकेन्द्र की अर्थशास्त्र विषय की शोधार्थी, शारदा वर्मा ने अपने शोधनिर्देशक, प्राचार्य, डॉ. आर. एन. सिंह के मार्गदर्शन में पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपना शोधकार्य प्रस्तुत किया। लखनउ विवि के प्रोफेसर ए. के. अग्रवाल, बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित थे।
यह जानकारी देेते हुए विवि की पीएचडी सेल प्रभारी डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि शारदा वर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य की सार्वजनिक खाद्य वितरण प्रणाली का दुर्ग जिले के संदर्भ में आर्थिक विश्लेषण प्रस्तुत किया। अपने प्रस्तुतिकरण के दौरान शारदा वर्मा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभ पहुंचा तथा इस प्रणाली को लम्बे समय तक जारी रखे जाने की आवष्यकता है। इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार तथा मृत्यु दर में कमी आयी है। संतुलित एवं उचित आहार निम्न दरों पर मिलने के कारण गरीबों के जीवन में नई उर्जा संचार हुआ है। डॉ. प्रीता लाल के अनुसार पीएचडी वायवा के दौरान विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा, कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष, डॉ. शिखा अग्रवाल, साइंस कॉलेज, दुर्ग के प्राध्यापक, डॉ. ए. के. खान, डॉ. के. पद्मावती, डॉ. लक्ष्मीकांत भारती, डॉ. अंशुमाला चंदनगर, वाणिज्य संकाय के डीन, डॉ. एच पी सिंह सलूजा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं शोधार्थी ऑनलाईन एवं ऑफलाईन रूप से उपस्थित थे।