दुर्ग

मृतक के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
29-Aug-2023 3:30 PM
मृतक के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

दुर्ग, 29 अगस्त। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जामगांव आर तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री रामगुलाल सोनवानी की विगत 28 मार्च 2022 को कुएं में गिर कर डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार जवाहर नगर भिलाई, तहसील व जिला दुर्ग निवासी राज पाण्डेय की विगत 16 अक्टूबर 2020 को नहाते वक्त बांध में डूबने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम उरला तहसील व जिला दुर्ग निवासी मनीष पटेल की भी विगत 30 नवंबर 2021 को नाले में फिसल कर डूबने से मृत्यु हो गयी थी।

ग्राम जंजगिरी तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी आकाश कुमार की विगत 20 फरवरी 2021 को नहाते वक्त तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। वार्ड न. 15 पंडितया तालाब तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी रूप सिंह की विगत 23 फरवरी 2023 को आग से जल जाने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम धौराभाठा, मोहरेंगा, तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी श्री जगत राम साहू की भी विगत 29 मई 2022 को खाना बनाते वक्त आग लग जाने से मृत्यु हो गयी थी। इसके प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रामगुलाल सोनवानी की पत्नी पुन बाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 इसी प्रकार स्व. राज पाण्डेय के पिता रावेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को, स्व. मनीष पटेल के पिता द्वारिका पटेल को, स्व. आकाश कुमार की माता भारती साहू को, स्व. रूप सिंह की पत्नी सुमन बाई को एवं स्व. जगतराम साहू के पिता बलदाउ राम साहू सहित कुल 6 परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


अन्य पोस्ट