दुर्ग

जीत की संभावना वाले को ही मिलेगी टिकट
29-Aug-2023 3:24 PM
जीत की संभावना वाले को ही मिलेगी टिकट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 अगस्त। टिकट वितरण के पहले स्क्रीनिंग कमेटी ग्राउण्ड स्तर पर क्या चल रहा यह जानने प्रयास कर रही है। हर कांग्रेस विधायक के स्थिति की समीक्षा किया जा रहा है दुर्ग एवं राजनांदगांव जिले के 2 विधायकों के विरुद्ध एंटी इंकमबेंसी का माहौल है। जीतने योग्य प्रत्याशी, सामाजिक न्याय हर समुदाय का प्रतिनिधित्व आदि प्राथमिकताओं के आधार पर ही विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट वितरण किया जाएगा कांग्रेस से टिकट के दावेदारों के संबंध में फीडबैक लेने पहुंचे छग प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य एवं सांसद डॉ एल हनुमंथैया ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान उक्त बात कही।

सितंबर के पहले सप्ताह में होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा

श्री हनुमंथैया ने कहा कि पहली बार स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य ग्राऊण्ड लेवल पर जाकर दावेदारों, वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस जनों से समस्या एवं प्राथमिकता की जानकारी ले रहे हैं टिकट के घोषणा के पूर्व दावेदारों के मैदानी स्तर पर वास्तविक स्थिति क पता लगा रहे हैं। इसके लिए दावेदारों के अलावा वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा किया गया इसके आधार पर सभी की रिपोर्ट तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष 4 सितंबर तक रखी जाएगी स्क्रीनिंग कमेटी इसके पश्चात केन्द्रीय चुनाव समिति को सूची भेजेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पहले लिस्ट की घोषणा सितंबर के पहले सप्ताह में 5 -6 सितंबर को कर दी जाएगी पहले 50 सीटों की घोषणा की जाएगी जहां विधायक के खिलाफ एंटी इंकंबेंसी का माहौल वहां टिकट की घोषणा बाद में की जाएगी।

दुर्ग शहर के अनेक दावेदारो जानकारी नहीं की प्रदेश अध्यक्ष को किया शिकायत

स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य से मिलने की जानकारी कई दावेदारों सहित जिम्मेदार पदाधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी गई दुर्ग शहर विधान सभा के अनेक दावेदारों ने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से शिकायत की है इनमें आर एन वर्मा, मदन जैन, राजेश यादव, पोषण साहू, देवेश मिश्रा ,अय्यूब खान ,संजय , हेमा साहू, दुष्यंत देवांगन, एनी पीटर, विनोद सेन आदि शामिल है उनका कहना है कि कांग्रेस के दावेदारों को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिल रही है। इससे कांग्रेस सदस्यों का मनोबल कमजोर हो रहा है दुर्ग शहर विधान सभा में गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने दुर्ग शहर क पुन: सर्वे कराए जाने की मांग की है।

स्क्रीनिंग के सदस्य श्री हनुमंथैया से इस संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि सभी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से सूचना दी गई है।  पुन: सर्वे के प्रश्न पर कहा कि समय नहीं होने के कारण ऐसा संभव नहीं है, वहीं ताम्रध्वज साहू द्वारा टिकट के घोषणा के पहले अरुण वोरा को जिताने की अपील को लेकर एक दावेदार द्वारा आपत्ति पर कार्रवाई के प्रश्न को उन्होंने टाल दिया। इस संबंध में वे कुछ कहने से बचते नजर आए।

एक अन्य विधान सभा के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी स्क्रीनिंग कमेटी सदस्प के आने के संबंध में सूचना नहीं मिलने की बात कही।  श्री हनुमंथैया से आज सर्किट हाउस में चर्चा करने मंत्री रवीन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, अरुण वोरा , देवेन्द्र यादव, मुकेश चंद्राकर, विजय साहू, नंदकुमार सेन ओनी महिलांग किरण डहरिया सहित विभिन्न विधानसभा से दावेदार, अनेक समाज प्रमुखों, विभिन्न संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे अनेक दावेदार समर्थकों के साथ पहुंचे।


अन्य पोस्ट