दुर्ग

चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
28-Aug-2023 2:51 PM
चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 अगस्त।
लूट के दो आरोपियों को जीआरपी चरोदा ने 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई रकम जब्त किया गया है।
 जीआरपी चरोदा ने बताया कि शनिवार सुबह 5.20 बजे घनिकेशरी निवासी जी. केबिन बस्ती चरोदा से पीपी यार्ड कलोनी चरोदा के पास 2 अज्ञात लडक़ों ने चाकू मार कर घायल कर पर्स को लूट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले में धारा 392,394,34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आरोपी राहुल भोई (19) निवासी अटल आवास दादर चरोदा के कब्जे से लूटी हुई एक काला कलर का पर्स नगदी रकम, एक लोहे का धारदार चाकू तथा एक स्कूटी जब्त किया। वहीं नाबालिग के कब्जे से लूटी हुई रकम जब्त  किया गया है।
 


अन्य पोस्ट