दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गुण्डरदेही, 27 अगस्त। डौडीलोहारा विकासखंड के खामभाट में नये 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया।
मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात में नए विद्युत सब स्टेशन की घोषणा की थी। संसदीय सचिव व विधायक ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने नए सब स्टेशन की स्थापना की गई है। सब स्टेशन के लिए 367.26 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। विद्युत सब स्टेशन बनने से 26 ग्राम में लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी।
उन्होंने कहा कि किसानों एवं ग्रामीणों की लगातार लो वोल्टेज की समस्या आ रही थी। जिसका आज समाधान हुआ है। विकास कार्य की गति लगातार तेज हुई है। प्रदेश सरकार गांव गरीब किसान तथा सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है। किसानों के अधिकार दिलाने का काम सरकार कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत डौडीलोहारा अध्यक्ष ने किया ।
विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने कहा कि खामभाट के विद्युत सब स्टेशन के लिए 90 किमी लंबी लाइन है। तथा ग्रामों के लिए 15.2 किमी लंबी लाइन बिछाई गई है पहले 25 ग्रामों में समस्या थी अब सब स्टेशन के बनने से 26 ग्रामों की लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी।
लोकार्पण के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीबार, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, डा. नरेंद्र साहू, केजूराम सोनबोईर, अनुभव शर्मा, संजीव चौधरी, ललित हिरवानी, सौरभ देशमुख, भूषण यादव, सरपंच मीना कश्यप, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता पी एल सहारे, कार्यपालन अभियंता प्रोजेक्ट पी के शर्मा, अभियंता ओम प्रकाश ध्रुव, कनिष्ठ अभियंता अंजली ठाकुर, सहायक अभियंता के एल मरकाम सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।