दुर्ग

दो पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ाया
26-Aug-2023 2:56 PM
दो पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ाया

दुर्ग, 26 अगस्त। बोरी में भरकर 96 पव्वा अवैध शराब भरकर बेचने के लिए ले जा रहे आरोपी को जेवरा सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो पेटी देसी प्लेन शराब जप्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत चौकी स्मृति नगर सुपेला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ् पुलिस को सूचना मिली कि जुनवानी चौक परियापारा शमशान घाट के पास एक व्यक्ति सफेद रंग के बोरे में अवैध शराब रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने  विकास चौहान उर्फ गोलू पिता मनोज चौहान 35 वर्ष निवासी आम्रपाली 32 एकड़, प्रधानमंत्री अटल आवास जामुल को पकड़ा। उसके कब्जे से दो पेटी देशी मदिरा जप्त की है।


अन्य पोस्ट