दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अगस्त। हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग में आज टैगोर हॉल में पीएचडी के 02 वायवा आयोजित किये गये।
प्रथम वायवा में कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई नगर शोधकेन्द्र की शोधार्थी एवं डाइट, दुर्ग की व्याख्याता, नीलम दुबे ने अपनी शोधनिर्देषक, भारती विष्वविद्यालय, दुर्ग की डॉ. स्वाति पांडे एवं सहशोध-निर्देशक कल्याण कॉलेज, भिलाई की सेवानिवृत्त प्राध्यापक, डॉ. शोभा पुरकर के मार्गदर्षन में पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपना शोधकार्य प्रस्तुत किया। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की पीएचडी सेल प्रभारी, डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि नीलम दुबे ने प्रयास अवासीय विद्यालय के सिनियर सेकेण्डरी स्तर के विद्यार्थियों से संबंधित शोधकार्य के दौरान संस्थागत वातावरण तथा विद्यार्थियों में मूल्य एवं सामंजस्य स्थापित करने की क्षमता पर गहराई से विष्लेषण किया। श्रीमती दुबे के शोधकार्य के मूल्यांकन हेतु बाह्य परीक्षक के रूप में हवाबाग महाविद्यालय, जबलपुर की प्राध्यापक, डॉ. हिमानी उपाध्याय उपस्थित थीं।
डॉ. प्रीता लाल के अनुसार पीएचडी वायवा के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा, कुलसचिव, श्री भूपेन्द्र कुलदीप, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रषांत श्रीवास्तव, कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. आर. पी. अग्रवाल, वरिष्ठ सेवा निवृत्त प्राध्यापक, डॉ. पी. के. श्रीवास्तव, वाणिज्य संकाय के डीन, डॉ. एच पी सिंह सलूजा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं शोधार्थी ऑनलाईन एवं ऑफलाईन रूप से उपस्थित थे।
द्वितीय वायवा में वाणिज्य संकाय की अल्का पांडे, शोधनिर्देषक, शासकीय कमला देवी राठी महिला राठी, राजनांदगांव, के प्राध्यापक, डॉ. ओ. पी. गुप्ता के मार्गदर्षन में कार्पोरेट गर्वनेंस का कुछ चयनित बैंक जैसे- स्टेट बैंक पीएनबी, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई के वित्तीय परफॉमेंस पर प्रभाव का पावर प्वाइंट के माध्यम से विष्लेषण किया। शोधार्थी अल्का पंाडे ने अपने निष्कर्ष में विभिन्न बैंकों की कार्यप्रणाली का उनके वित्तीय परफॉमेंस पर प्रभाव पड़ता हैं। इनके बाह्य परीक्षक के रूप में जीएस कॉलेज, जबलपुर के प्राध्यापक, डॉ. एस. के. देषपांडे उपस्थित थे।