दुर्ग
दुर्ग, 26 अगस्त। अपनी पत्नी को एक्टिवा पर बैठाकर डॉक्टर के पास से होकर वापस लौट रहे प्रार्थी की वाहन को ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को चोटे आई ।
प्रार्थी की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक जॉन 3 खुर्सीपार निवासी सुधीर मौर्या कपड़ा दुकान का संचालक है। 24 अगस्त को वह अपनी पत्नी रिंकी मेहता को अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी बी डब्लू 4515 में बैठा कर भिलाई तीन डॉक्टर के पास गया हुआ था ।पत्नी का चेकअप करने के बाद वापस वह अपने घर खुर्सीपार लौट रहा था।
इस दौरान रात लगभग 8.30 बजे नगर निगम कार्यालय खुर्सीपार के सामने मेंन रोड पर पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक सी जी 08 एजे 9847 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा को ठोकर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।ट्रक की ठोकर, एक्टिवा सवार पति-पत्नी घायल
दुर्ग, 26 अगस्त। अपनी पत्नी को एक्टिवा पर बैठाकर डॉक्टर के पास से होकर वापस लौट रहे प्रार्थी की वाहन को ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को चोटे आई ।
प्रार्थी की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक जॉन 3 खुर्सीपार निवासी सुधीर मौर्या कपड़ा दुकान का संचालक है। 24 अगस्त को वह अपनी पत्नी रिंकी मेहता को अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी बी डब्लू 4515 में बैठा कर भिलाई तीन डॉक्टर के पास गया हुआ था ।पत्नी का चेकअप करने के बाद वापस वह अपने घर खुर्सीपार लौट रहा था।
इस दौरान रात लगभग 8.30 बजे नगर निगम कार्यालय खुर्सीपार के सामने मेंन रोड पर पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक सी जी 08 एजे 9847 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा को ठोकर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।