दुर्ग
बाल संस्कारशाला संचालित करने 40 आचार्यों को प्रशिक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 अगस्त। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में छग प्रदेश के प्रत्येक गांवों में बाल संस्कार शाला संचालित करने लगातार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उतई क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बाल संस्कारशाला संचालित करने गायत्री शक्तिपीठ रचनात्मक प्रकोष्ठ उतई के माध्यम से एक दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उतई, पतोरा, रिसामा, कातरो, मातरोडीह, बोरीगारका, चिरपोटी, डुंडेरा, सेलूद, मोरिद, महकाकला के 40 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को आचार्य प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रिसाली शक्तिपीठ से रामस्वरूप साहू व गिरधारी लाल साहू ने कार्यशाला में सम्मिलित प्रशिक्षु आचार्यों को बाल संस्कारशाला की समय सारिणी, कक्षा लेने की तकनीकी ज्ञान, बच्चों में रुचि बढ़ाने के तरीके सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
गायत्री परिवार दुर्ग जिला समन्वयक लोकनाथ साहू ने बताया पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने सप्त आंदोलन में बाल संस्कार और नैतिक शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताया है। बाल संस्कार शाला बच्चों को चरित्रवान, ज्ञानवान, गुणवान बनाने का एक पाठशाला है। 5वीं से 8वीं तक के बच्चों को संस्कार की शिक्षा दी जाती है जिसमें बच्चों संस्कारवान बनाने उनके बौद्धिक विकास, स्वास्थ्य, योगा, प्राणायाम, खेल, व्यायाम, प्रेरणाप्रद कहानियां और कविताएं प्रज्ञा गीत आदि सिखाया जाएगा।
मुख्य प्रशिक्षक रामस्वरूप साहू ने प्रशिक्षण के माध्यम से बताया बाल संस्कारशाला समग्र क्रांति का आधार है। इससे बच्चों के साथ आचार्यों को भी नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और शिक्षण कौशल के साथ सफल इंसान बनने का मार्गदर्शन मिलता है। इस संस्कारशाला से नई पीढ़ी आगे चलकर आदर्श नागरिक बनेंगे और गांव समाज और देशहित में सकारात्मक योगदान देंगे।
कार्यक्रम प्रमुख रूप से गायत्री परिवार दुर्ग जिला समन्वयक लोकनाथ साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलाराम साहू, मोहित यादव, श्यामलाल वर्मा, दुर्ग ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ व रचनात्मक प्रकोष्ठ प्रभारी युवराज साहू, प्रभा साहू, गोदावरी साहू, रूपेंद्र साहू, हेमंत साहू, मंतराम ध्रुव, जोहन साहू, बेनुराम साहू, अमर सिंग, संत चंद्राकर, रामचंद्र साहू, जितेंद्र सोनी, विवेक साहू, हरिश्चंद्र साहू, पुहुपराम साहू, युगल साहू, कल्याण साहू, राधेश्याम चंद्राकर, शेषनारायण, देवेश साहू, मनोज साहू सहित गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।