दुर्ग

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का किया विस्तार
25-Aug-2023 4:02 PM
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का किया विस्तार

दुर्ग, 25 अगस्त। जम्मूतवी -दुर्ग-जम्मूतवी के बीच चल रही साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन में रेलवे प्रशासन द्वारा विस्तार किया जा रहा है। इस गाड़ी को जम्मूतवी से आगे बढ़ते हुए उधमपुर तक चलाया जाएगा, इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

ट्रेन क्रमांक 12549 तथा 12550 दुर्ग- जम्मूतवी- दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को उधमपुर तक चलाया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार को चलाए जाने वाली यह ट्रेन दुर्ग से 29 अगस्त से उधमपुर तक चलाई जाएगी। वहीं वापसी में प्रत्येक बुधवार को आने वाली ट्रेन उधमपुर से दुर्ग तक के लिए रवाना की जाएगी।


अन्य पोस्ट