दुर्ग
अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार
25-Aug-2023 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 25 अगस्त। मासूम बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले वृद्ध आरोपी को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक 9 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला 70 वर्षीय आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ और अप्राकृतिक कृत्य किया। बच्ची ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। बच्ची के पिता ने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376 ए ,376 बी, पास्को एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीकृत किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे