दुर्ग

ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक में चुनाव जीतने का पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
24-Aug-2023 3:40 PM
ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक में चुनाव जीतने का पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 अगस्त
। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अलग-अलग राज्यों के भाजपा विधायकों को चुनावी राज्यों में विधानसभा स्तर पर पार्टी के संघटनात्मक कार्य को मजबूत करने हेतु भेजा गया है इसी तारतम्य में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रवास पर पहुंचे मोतिहारी विधानसभा के विधायक प्रमोद कुमार ने जिला भाजपा कार्यालय मे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण ली।

इस दौरान प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक जागेश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, माया बेलचंदन उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के आवश्यक दिशा निर्देश देकर संगठनात्मक कार्य में जुटने का आह्वान किया गया। 

विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्षों का रहा है, पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने पार्टी की नीव मजबूत करने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया।  भाजपा की जीत का आधार कार्यकर्ता ही है, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को शीघ्रता के साथ चुनावी मोड में आकर चुनौती को स्वीकार करना होगा और विपक्षी विधायक की करगुजारियों झूठे वादों और वादा खिलाफी को लेकर जन जन तक जाकर पोल खोलनी होगी। जिस राज्य के मुख्यमंत्री के निजी सहायक से लेकर आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के नजदीकी राजनीतिक मित्र भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हो वहां भ्रष्टाचार का कैसा तांडव हो रहा है यह जनता को जाकर बताना जरूरी है। 

विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि समय आ चुका है कार्यकर्ता अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए पूरी तत्परता के साथ जुटें।  विधानसभा संयोजक जागेश्वर साहू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आपसी प्रतिस्पर्धा को छोडक़र कांग्रेस को ही अपना प्रतिस्पर्धी माने। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ परिवार भाव से कार्य करने वाले संस्कारी कार्यकर्ता है। यहां के कार्यकर्ताओं में जोश और विवेक की कमी नहीं है  भाजपा की जीत सरलता से होगी।

बैठक में जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ जनता में आक्रोश और गुस्सा है, जनता के आक्रोश को वोट में तब्दील करने में भूमिका निभाए। 

आयोजित बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, दिलीप साहू, मंत्री रोहित साहू, जिला शह कोषाध्यक्ष एवं मंडल सह प्रभारी निलेश अग्रवाल,  मोहन देवांगन जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भिलाई, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शैंडे, फते लाल वर्मा, गिरेश साहू, मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, प्रवीण राजपूत, शिवकुमार निषाद, प्रवीण यदु, दिलीप चौधरी, व्यास नारायण वर्मा, उजियार सिंह पवार रहे


अन्य पोस्ट