दुर्ग
दुर्ग, 23 अगस्त। शहर के व्यस्ततम इंदिरा मार्केट में मोती कांपलेक्स के पास खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर तितुरडीह निवासी लिलेश कुमार यादव रोजी मजदूरी का काम करता है। 18 अगस्त को वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी 07 एल एस 2982 को लेकर वह इंदिरा मार्केट दुर्ग में फॉल सीलिंग का काम करने के लिए गया हुआ था। उसने सुबह लगभग 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल को मोती कंपलेक्स गांधी स्कूल के सामने गेट के पास खड़ी किया था। शाम लगभग 8 बजे जब काम समाप्त कर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी किए स्थान पर आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी।
उसने अपने स्तर पर पतासाजी किया। जब उसकी वाहन नहीं मिली तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।