दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण में आवेदन के बहाने मंत्री ताम्रध्वज व जिला युकांध्यक्ष जयंत का शक्ति प्रदर्शन
22-Aug-2023 8:04 PM
दुर्ग ग्रामीण में आवेदन के बहाने मंत्री ताम्रध्वज व जिला युकांध्यक्ष जयंत का शक्ति प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 अगस्त। विधानसभा चुनाव के कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट के दावेदारों से ब्लाक अध्यक्षों के माध्यम से आवेदन लिए जो रहे है जिला कांग्रेस कार्यालय में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से टिकट के दावेदार केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख ने आवेदन के कांग्रेस भवन में शक्ति प्रदर्शन किया मंत्री श्री साहू कार्यकर्ताओं की फौज लेकर आवेदन करने पहुंचे वहीं श्री देशमुख भी बाजे गाजे के साथ युकां कार्यकर्ताओं की भीड़ लेकर आए।

सर्वप्रथम ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस भवन पहुंचकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे व मुकेश चंद्राकर की मोजूदगी में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन के समक्ष आवेदन किया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू,श्रम कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष केशव, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, महापौर शशी सिन्हा, रिवेन्द्र यादव, लक्ष्मी साहू, डीकेन्द्र हिरवानी सहित बड़ी संख्या में कर्यकर्ता मौजूद थे जो जमकर नारेबाजी व आतिशबाजी कर रहे थे मंत्री के जाने के बाद जयंत देशमुख के साथ आतिशबाजी व नारेबाजी करते ढोल नगाड़े लेकर युकां कार्यकर्ता पहुंचें।

 श्री साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता व सारे पदाधिकारी सुख दुख के साथी व उनके परिवार है, इसीलिए वे एकसाथ आए है इसमें शक्ति प्रदर्शन वाली बात नहीं हैं कोई भी आवेदन कर सकता है। पार्टी के निर्णय के अनुसार वे भी आवेदन करने आए है पार्टी के आदेश पर वे पहले भी विधानसभा व लोकसभा फिर  दुर्ग ग्रामीण विधान सभा से चुनाव लड़ा था, वे हमेशा पार्टी के आदेश मानते रहे।

जिला युकां अध्यक्ष जयंत ने कहा कि जिला युवा कांग्रेस से पार्टी से टिकट के लिए उनका पहला आवेदन जमा हुआ, इसीलिए सभी युकां कार्यकर्ता साथ आए है वे तीसरी बार पार्टी से टिकट मांग रहे है पूर्व में पहली बार पार्टी ने प्रतिमा चंद्राकर एवं दूसरी बार ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया तब पार्टी के निर्देशानुसार उन्हें चुनाव में साथ दिया इस बार भी पार्टी जिसे टिकट देगी उनका साथ देंगे।

इनके अलावा दुर्ग ग्रामीण से जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर, भोला कोसरिया , धर्मेश देशमुख, कल्पना देशमुख एवं रामेश्वर प्रसाद ने भी पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है।

सभापति राजेश ने भी मांगा टिकट

दुर्ग शहर विधानसभा से कांग्रेस में टिकट की लंबी कतार है दुर्ग नगर निगम सभापति राजेश यादव ने भी यहां से पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया हैं वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक दुबे, आशीष तिवारी, ऋषभ जैन, पार्षद मदन जैन,दुष्यंत देवांगन, कल्पना देशमुख, पोषण लाल साहू, भुवनेश्वर साहू, संजय धनकर सहित कुल 10 लोगों ने आवेदन देकर टिकट के लिए दावेदारी की है।

पाटन से एकमात्र मुख्यमंत्री भूपेश ने किया आवेदन

पाटन विधानसभा से अभी तक पार्टी टिकट के लिए एकमात्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आवेदन आया है वहीं अहिवारा विधान सभा से अब तक राजन खुटेल, जय डहरिया एवं किरण डहरिया ने आवेदन किया है।  टिकट के लिए आवेदन जमा करने की 22 अगस्त को अंतिम तिथि है।


अन्य पोस्ट