दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 अगस्त। जिले कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव करने वाले राइस मिलर्स के द्वारा अब तक 86 प्रतिशत चावल जमा किए जा चुके 75 हजार411 टन चावल जमा होना अभी भी बाकी है जिन राइस मिलर्स द्वारा चावल जमा किया जाना बाकी है उन्हें शीघ्र ही चावल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक जिले में एफसीआई एवं नान के लिए कुल 7 लाख 53हजार टन धान उठाव का लक्ष्य खरीफ वर्ष 2022 -23 में मिला था, इसके विरुद्ध मिलर्स ने 7 लाख 69 हजार 38 टन धान का उठाव किया है जिले के धान उठाव करने वाले मिलर्स को जिसका कुल अनुपातिक चावल 5 लाख 21 हजार 809 टन जमा किया जाना है। सभी मिलर्स के द्वारा अब तक 4 लाख 46 हजार 398 टन चावल जमा किया गया है।
इनमें एफसीआई के लिए जिले के मिलर्स ने 4 लाख83 हजार352 टन धान उठाव किया गया है, जिसका कुल अनुपातिक चावल 3 लाख28 हजार917 टन जमा किया जाना है।
इसके विरुद्ध मिलर्स ने अब तक3 लाख 9 हजार909 टन चावल जमा किया है, जो कुल जमा योग्य चावल का 94 प्रतिशत है 19 हजार8 टन चावल जमा किया जाना शेष है।
इसी प्रकार नान के लिए जिले के मिलर्स ने कस्टम मिलिंग हेतु 2 लाख85 हजार687 टन धान का उठाव किया है। इसका कुल अनुपातिक चावल1 लाख92 हजार891 टन जमा किया जाना मगर अब तक 1 लाख36 हजार489 टन चावल जमा हुआ है, 56 हजार402 टन चावल जमा करना अभी भी बाकी है।