दुर्ग

युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने दी सांसद को शुभकामनाएं
22-Aug-2023 3:33 PM
युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने दी सांसद को शुभकामनाएं

दुर्ग, 22 अगस्त। लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी घोषित किए जाने पर आज जिला भाजयुमो अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान सेक्टर 5 पर सौजन्य भेंटवार्ता कर पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजयुमो अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी गौतम वैद्य निरंकारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहन मोटवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट