दुर्ग

बच्चियां खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं, दो की डूबने से मौत
22-Aug-2023 3:09 PM
बच्चियां खेलते-खेलते तालाब  पहुंचीं, दो की डूबने से मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 22 अगस्त।
पाटन विधानसभा दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम भंसुलो में सोमवार को एक ही घर की दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस खबर से गांव में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

रानीतराई पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर 12 बजे ग्राम- भंसुली की रहने वाली ईशिका तारक पिता भूषण तारक (3) व रुद्राणी तारक पिता पिंकी लाल तारक (2) अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। घर में दादा-दादी थे। इशिका की मम्मी-पापा डॉक्टर के पास पाटन गए हुए थे। वहीं रुद्राणी तारक की मम्मी-पापा खेत गये हुए थे। दोनों बच्ची अपनी सहेलियों के साथ खेलते-खेलते पास के बड़े तालाब के पास जा पहुंची जहां पचरी बनी हुआ है। 

इसी दौरान दोनों एक ही घर की दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा बच्ची पानी में जा गिरी। साथ में खेल रहे बच्चे ने इसकी सूचना घर में दी। घर वाले ढूंढना शुरू किये। चौक के पास की सभी स्थानों पर खोजने के बाद एक छोटी बच्ची पानी के ऊपर दिखाई दी और उसे गांव के लोगों द्वारा निकाला गया। दूसरी बड़ी बच्ची को खोजने लगे। तभी एक बच्ची ने बताई की इशिका भी पानी में डूबी है, जिसके बाद गाँव के लोग तालाब में खोजना शुरू किया, जहां से उसे भी निकाला गया। 

इसकी सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जो इसी गांव के निवासी हैं। उसने प्राइवेट गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन भेजा और बीएमओ को त्वरित इलाज करने कहा, डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। रानीतराई पुलिस ने इस मामले में मार्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


अन्य पोस्ट