दुर्ग

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
20-Aug-2023 3:13 PM
ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दुर्ग, 20 अगस्त। सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज द्वारा सावन महीने में ग्राम कौही (पाटन) में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस अवसर पर ग्राम के शिव मंदिर में समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिवजी का रुद्राभिषेक भी किया। शिवजी की पूजा अर्चना के दौरान मंदिर में भजन कीर्तन की धुन में महिलाओं ने नाच गाकर सावन महीने की खुशियां मनाई।  उक्तआशय की जानकारी देते हुए सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज दुर्ग की अध्यक्ष अनीता पांडे ने बताया कि सावन महीने को यादगार बनाने ग्राम कौही में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी समाज की महिलाओं ने ली है। तत्पश्चात शिवजी का रुद्राभिषेक किया गया और महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।


अन्य पोस्ट