दुर्ग

एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति की प्रतिज्ञा ली
19-Aug-2023 8:03 PM
एनसीसी  कैडेट्स ने देशभक्ति की प्रतिज्ञा ली

उतई, 19 अगस्त। शासकीय महाविद्यालय उतई में मेरी माटी मेरा देश के तहत मिट्टी का दीपक जलाकर 8 सीजी गल्र्स बटालियन रायपुर के एनसीसी  कैडेट्स ने राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की प्रतिज्ञा ली। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेश पाण्डेय ने अमर शहीदों की कुर्बानियों को स्मरण रखने व राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित रहने हेतु पंच प्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.ए ए खान  एवं एनसीसी कैडेट्स वर्षा साहू तारिणी आदि उपस्थित थे। यह कार्यक्रम एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ.अनुसुईया जोगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ


अन्य पोस्ट