दुर्ग

पाटन से विजय बघेल को टिकट, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
19-Aug-2023 3:49 PM
पाटन से विजय बघेल को टिकट, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के घोषित 21 विधायक प्रत्याशियों में दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले पाटन विधानसभा से सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया, भाजपा उत्तर मंडल पाटन में जैसे ही यह खबर पहुंची, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा टिकट वितरण की सराहना की। 

भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एक-दूसरे का मुंह मीठा किया, आम जनता को भी मिठाई खिलाई एवं आतिशबाजी कर विजय बघेल के जीतने और छत्तीसगढ़ में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की अग्रिम बधाइयां दी।

इस अवसर पर भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, जिन्होंने प्रदेश के आतताई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुक्ति के लिए प्रदेश में सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले और पूर्व में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पटकनी देने वाले सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तैयार रहें, उनकी और उनकी पार्टी की प्रदेश में और पाटन विधानसभा में हार सुनिश्चित है। मैं समस्त कार्यकर्ताओं एव पाटन की जनता की ओर से सांसद विजय बघेल को जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। 

जिला पंचायत की सदस्य हर्षा चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की रीति,नीति और कार्यप्रणाली पर विश्वास कर झांसे की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा पांच वर्षों में प्रदेश की जनता में भ्रम फैलाने का कार्य कांग्रेस की सरकार ने किया है। मूलभूत सुविधाओं के साथ तरक्की और विकास के सफर में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों की तुलना में उन्नति की बजाय ऋणों के जाल की मरीचिका में फसता जा रहा है। सरकार की अक्षमता का ही परिणाम है कि वे अधिकारी जो राज्य में विकास और तरक्की का सफर तय करते थे, उनमें आज कइयों घोटाले में फंसे जा रहे हैं इसके पीछे कांग्रेस शासित प्रदेश सरकार की अवसरवादी कार्यशैली ही पूरी तरह से जिम्मेवार है,जिसने राज्य के जिम्मेदार अफसरों एवं कार्मिकों को अपने कुत्सित राजनीतिक हितों के लिए बलि चढ़ाने का काम किया है। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकमणी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल, हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, फेरहाराम राम धीवर सांसद प्रतिनिधि, प्रकाश चंद्राकर, धर्मेंद्र सोनकर मंडल उपाध्यक्ष, कमलेश चंद्राकर अध्यक्ष किसान मोर्चा, मोहन साहू अध्यक्ष भाजयुमो, शिवा साहू शक्तिकेंद्र संयोजक, ए आर साहू संयोजक बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ, डॉ. आलोक पाल, मोहन साहू सरपंच, कुमार साहू, सोनू साहू, बलदेव पाटकर, राहुल साहू, गायत्री साहू अध्यक्ष महिलामोर्चा, लक्ष्मी देवांगन, रवि सिंगौर, राजू साहू, रविकांत कौशिक,  हितेश साहू, विवेक कौशिक, रामकुमार साहू, ललित यादव, विकास सोनी, मनहरण सिंगौर, चैन साहू, ताम्रध्वज साहू, सनी यादव, हरि साहू, हीरालाल साहू  सोहन निषाद, मृत्युंजय देवांगन, पुरण साहू, ओम प्रकाश साहू,धनेश यादव, मनोहर साहू,अमित गेन्द्रे, कमलेश साहू, कुलदीप बैसवाड़े, सुरेन्द्र शर्मा, सुनीता पाटकर, उमा शर्मा, गोवर्धन चक्रधारी, जगन्नाथ साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट