दुर्ग

दुर्ग में मनाया गया आचार्य सम्राट आनंद ऋषि का जन्म महोत्सव
19-Aug-2023 3:32 PM
दुर्ग में मनाया गया आचार्य सम्राट आनंद ऋषि का जन्म महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग,  19 अगस्त। छत्तीसगढ़ सामाजिक स्वाध्याय के प्रबल प्रेरक गुरुदेव शीतल मुनि जी के सानिध्य में आचार्य सम्राट आनंद ऋषि महाराज की 124 वां जन्म महोत्सव जय आनंद मधुकर रतन भवन बांदा तालाब दुर्ग में एमबिल महोत्सव हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया आज गुणानुवाद सभा को संबोधित करते हुए शीतल मुनि ने कहा आचार्य सम्राट आनंद ऋषि एक महान तपस्वी संत थे जो व्यक्ति एक बार उनके दर्शन कर लेता था वह उनके दर्शन को हमेशा आतुर रहता था आचार्य भगवंत का जीवन अत्यंत आकर्षण से भरा था।

पूरे देश भर से एक लाख आठ हजार आयंबिल तप की आराधना का लक्ष्य रखा गया था। आचार्य सम्राट आनंद ऋषि जी महाराज को आयंबिल की तपस्या बेहद पसंद थी जिसे उन्होंने जिसे उन्होंने जीवन पर्यंत इस तपस्या की साधना की और अपने भक्तों को भी जीवन भर इस तपस्या को करने की प्रेरणा देते रहे पूरे देश भर में गुरुदेव श्री आनंद ऋषि को मानने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है।

आयंबिल महोत्सव की तैयारी में श्रमण संघ परिवार के अलावा श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल वर्धमान सेवा मंच श्रमण संघ महिला मंडल श्रमण संघ बालिका मंडल ने अपना सहयोग दिया। इस महोत्सव में आयंबिल करने वाले तपस्वियों की पूरी व्यवस्था जय आनंद मधुकर रतन भवन के भोजन शाला में रखी गई थी। आयंबिल तप महोत्सव एवं 51 चांदी के सिक्के लकी ड्रा निकाले गए  जिसके  लाभार्थी परिवार प्रेमचंद गणेशी बाई मोनिका नमन चौरडिया थे।

आयंबिल करने वाले सभी तपस्वी साधकों को श्री भंवरलाल अभय कुमार विक्रम पारख परिवार की ओर से स्मृति स्वरूप प्रभावना वितरित की गई।  17 अगस्त को आयोजित धर्म सभा आचार्य सम्राट श्री आनंद ऋषि जी महाराज के जीवन दर्शन पर केंद्रित रही गुरुदेव शीतल मुनि के सानिध्य में गुणानुवाद सभा का आयोजन जय आनंद मधुकर रतन भवन में हुआ। इस दिन धर्म सभा में भाग लेने वाले सभी लोगों की प्रभावना माताश्री जमुना देवी निर्मल बाफना परिवार की ओर से रखी गई थी।


अन्य पोस्ट