दुर्ग

भाजपा की बैठक, चुनाव तैयारी में जुटने का आव्हान
18-Aug-2023 8:40 PM
भाजपा की बैठक, चुनाव तैयारी में जुटने का आव्हान

धमधा, 18 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल की बैठक कृष्णा पैलेस में हुई। यहां आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को मुख्य रूप से निर्देशित किया कि जहां-जहां परेशानियां हो, उसे  दूर करें। चुनाव को गंभीरता से लेना है। जनता का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से कार्यकर्ता जुट जाएं, ताकि सफल होने से कोई न रोक सके। बैठक के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर हरिशंकर टावरी राजीव अग्रवाल डॉ. जय सिंह राजपूत चंद्रशेखर साहू सांसद प्रतिनिधि विमल पटेल मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत महामंत्री सुनील गुप्ता भूषण धीवर  जितेंद्र साहू प्रदीप ताम्रकार दिलीप गुप्ता  देवनाथ सिन्हा भूपेंद्र द्विवेदी मन्ना महोबिया राम राज वर्मा मोहन पटेल दीपक चौहान दीपक राजपूत मनोज साहू के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट