दुर्ग

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिता के चयनित का हुआ सम्मान
18-Aug-2023 8:31 PM
 राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिता के चयनित का हुआ सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 18 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राज्य भर से लगभग  हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर के मार्गदर्शन में ऐक्टिव पीएलसी अभनपुर के सदस्यों के द्वारा 15  अगस्त के अवसर पर ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस क्विज प्रतियोगिता,  चित्रकला,  फैंसी ड्रेस एवं रोल प्ले/ अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके लिये प्रतिभागियों को 15 प्रश्न स्वतंत्रता दिवस से संबंधित थे वही फैंसी ड्रेस एवं रोल प्ले प्रतियोगिता में किसी महापुरुष की वेशभूषा धारण करके फोटो और देश भक्ति डायलॉग को अपलोड करना था।

उसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता के लिए पेंटिंग बनाते हुए एवं पेंटिंग पूर्ण होने के बाद की फोटो अपलोड करना था इस प्रतियोगिता में बच्चों के बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में क्विज में 125 प्रतिभागियों ने सतप्रतिशत अंक हासिल किए थे जिसमे लाटरी निकालकर तीन का चयन किया गया।

प्रथम स्थान ख़ुशी साहू बजरंग दास अभनपुर से, द्वितीय नम्रता सेन प्रियदर्शनीय पब्लिक स्कूल अर्जुन्दा बालोद, तृतीय रामखिलावन शास.उ.मा.वि.भोथली धमतरी जबकि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डेवीसंध्या साहू सेजेस अभनपुर, द्वितीय स्थान पर कल्प चंद्राकर केंद्रीय विद्यालय महासमुंद, तृतीय स्थान विनीत श्रीवास्तव कृष्णा पब्लिक स्कूल बिलासपुर ने हासिल किया।  रोल प्ले में प्रथम स्थान आकृति साहू केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर, द्वितीय स्थान वाणिका देवांगन सेजेस कुरुद ने, तृतीय स्थान काव्यांश सेन सेजेस अभनपुर ने प्राप्त किया, चित्रकला में प्रथम स्थान जीत साहू रायपुर से, द्वितीय स्थान हितेश यादव, तृतीय अंजलि साहू सेजेस अभनपुर से हासिल किया सभी चयनित प्रतिभागियों को धनेश्वरी साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर, नाजिमा एजाज प्रभारी प्राचार्य सेजेसे अभनपुर, हेमन्त कुमार साहू पीएलसी हेड अभनपुर, बसंत दीवान कार्यक्रम संयोजक पीएलसी अभनपुर द्वारा प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, साथ ही ऑनलाइन भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इस आयोजन में पीएलसी सदस्य धिलेश्वरी साहू, दीपक ध्रुवंशी, अंजुम शेख, सोमा बनिक, बसंत साहू, गौरव पंचभाई, नीतू बंजारे, ओमप्रकाश साहू, गौरव पंचभाई, उकेश तारक और रामनारायण ने सहयोग प्रदान किया।


अन्य पोस्ट