दुर्ग

भारती विवि में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया
18-Aug-2023 3:50 PM
भारती विवि में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 अगस्त। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उप-कुलपति डॉ. आलोक भट्ट ने ध्वजारोहरण किया। इस अवसर पर डॉ. आलोक भट्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बड़ी कुर्बानियों के बाद हमें यह स्वतंत्रता मिली है, हमें इसका सदुपयोग करना होगा। इस अवसर पर भारती  आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मानस रंजन होता ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग के विभगाध्यक्ष डॉ. कुबेर गुरूपंच ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्राध्यापक, स्टॉफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इसके उपरांत भारती आयुर्वेद महाविद्यालय के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी और देशभक्ति की कविताओं का पाठ किया। विद्यार्थियों द्वारा ‘राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम’ विषय पर भाषण दिया गया।  देशभक्ति थीम पर आधारित एक लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में चयनित भूतपूर्व आयुर्वेदिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अन्तर-महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बॉलीवाल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारती आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्रों को माननीय कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर द्वारा 11000/-रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। साथ ही विगत वर्ष की विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारती विश्वविद्यालय और आयुर्वेद महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट