दुर्ग

कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में 15 को रही 20 हजार से भी अधिक भीड़
17-Aug-2023 3:54 PM
कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में 15 को रही 20 हजार से भी अधिक भीड़

लोगों ने टॉयज ट्रेन एवं म्यूजिकल फाउंटेन का लिया आनंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी/दुर्ग, 17 अगस्त।
कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में दिन-ब-दिन जिस तरह लोगों की तादाद बढ़ रही है जिससे स्थानीय ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में लोग बड़े तरिया को देखने लालायित दिखाई दे रहे हैं। 15 अगस्त को छुट्टियां होने की वजह से यहां बेतहाशा भीड़ दिखाई दी। जानकारी के मुताबिक इस दिन करीब 20 हजार से भी अधिक लोगों की भीड़ यहां दिखाई दी। छुट्टी होने की वजह से लोग सपरिवार यहां पहुंचे थे। बच्चों ने जहां झूला व टॉयज ट्रैन का आनंद लिया वहीं लोगों ने सपरिवार म्युजिकल फाउंटेन का भी आनंद लिया । यातायात को दुरुस्त करने यातायात पुलिस पूरी तरह चाक चौबंध दिखाई दी। 

वे लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा की जाय। क्योंकि लोगों के सहयोग के बिना व्यवस्था संभव नहीं हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक लोगों की भीड़ इतनी रही कि देर शाम को लोगों को बिना टिकट के ही छोडऩा पड़ा। लगातार बढ़ती भीड़ से ही बड़े तरिया के लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


अन्य पोस्ट