दुर्ग
धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
16-Aug-2023 9:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 16 अगस्त। नगर पंचायत उतई सहित आस-पास के गांव स्कूल कॉलेज में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। देशभक्ति की भावना से भरे गांव शहर के हर एक नागरिक इस दिन को खास करने में लगे रहे। जिला सहकारी समिति उतई अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने बाजार चौक उतई में ध्वजारोहण कर स्कूली बच्चों को फल चॉकलेट वितरण कर एवं ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और कहा कि भारत के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक 15 अगस्त है। इस तारीख को भारत गुलामी की जंजीरों से आजाद हुआ था। देश को आजाद हुए 76 साल पूरे हो गए हैं और हर साल इस मौके पर पूरे भारत में जश्न का माहौल होता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे