दुर्ग

निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में ध्वजारोहण
16-Aug-2023 3:53 PM
निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में ध्वजारोहण

भिलाई नगर, 16 अगस्त। मंगलवार सुबह निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में स्वतंत्रता दिवस समारोह ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आश्रम के ट्रस्टी गौकरण लाल साहू तथा विशेष अतिथि के रूप में कबीर आश्रम के पदाधिकारी आत्मा राम तथा डॉ. दीनदयाल साहू वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने राष्ट्र के लिए शहीद वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही आज के संदर्भ में स्वतंत्रता की आवश्यकता और हमारी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को रेखांकित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. हीरालाल साहू, अशोक साहू, विजयकांत दादर, प्रदीप पारकर, फकीर राम, शिव कुमार साव, रामाधार साहू, खिलावन प्रसाद, राधिका जघेल, पी. बरसकर, मंथिर लाल साहू,  मान साहू, डीलिया साहू, गीता साहू, पूजा जघेल के साथ अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भजन व देशभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति की गई।


अन्य पोस्ट