दुर्ग

सडक़ पर मवेशियों का जमावड़ा, हो रहे हादसे
14-Aug-2023 9:06 PM
सडक़ पर मवेशियों का जमावड़ा, हो रहे हादसे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 14 अगस्त। अभनपुर क्षेत्र में बेसहारा पशुओं को देखने की कोई चिंता नहीं है गौ माता सडक़ों पर ही बैठे रहती है जिनकी वजह से  दुर्घटना हो रही है, वहीं क्षेत्र में बनाई गई गौठान में ना के बराबर गाय हैं, जबकि गोठानों का निर्माण गायों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाया गया है, गोठानों में लाखों खर्च कर गायों की रहने की व्यवस्था बनाई गई है, लेकिन अभनपुर नगर में इन बेसहारा गायों की कोई देखरेख नहीं है, आखिर जाए तो जाए कहां यह बेसहारा पशु, पशुपालक खुलेआम इन्हें छोड़ देते हैं जो दुर्घटना का शिकार होते हैं।

अभनपुर क्षेत्र सहित आसपास के चारागाह की जमीन पर मुरूम माफिया सैकड़ों एकड़ जमीन को खोदकर उन्हें बंजार बना देते हैं, जिससे पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था नहीं हो पाती है और पशु नगर की तरफ कुच करते हैं। भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना नरवा गुरुवा बड़ी और गौठान अभनपुर में फ्लाप दिखाई दे रहा है। सरकार ने ग्राम पंचायतों के माध्यम से लाखों खर्च कर गोठान बनाए हैं बनाए हैं, लेकिन इन बेसहारा पशुओं के लिए जगह नहीं है।

नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश तिवारी ने कहा है कि पशुपालकों को पहचान करने में अभी थोड़ी दिक्कत हो रही है।

हमारे कर्मचारी पशुपालकों की पहचान कर रहे हैं, कुछ पशुपालकों पर खूले में छोडऩे पर, उनको नोटिस देकर कार्रवाई की गई है। अभी पशुपालकों की पहचान कर रहे हैं उनकी जानकारी होने पर संबंधित पशुपालकों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट