दुर्ग

स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास
14-Aug-2023 4:07 PM
स्वतंत्रता दिवस समारोह  का अंतिम अभ्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 अगस्त। जिला मुख्यालय दुर्ग में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस नगर की गरिमा के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। आयोजन स्थल पुलिस ग्राउंड में आज तैयारियों की अंतिम रिहर्सल की गई। ए.डी.एम. अरविंद एक्का ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पुलिस ग्राउंड में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर उपस्थित जनों का अभिवादन किया।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी साथ मौजूद थे। ध्वजारोहण पश्चात् परेड की टुकडिय़ों द्वारा जन-गण-मन की धुन पर हर्ष फायर व राष्ट्रपति के जय जयकार किया गया। प्लाटून कमांडरों के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ां मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। रिहर्सल के दौरान नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्याथियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, एस.डी.एम. मुकेश रावटे व  जागेश्वर कौशल, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट