दुर्ग

स्कूल के बच्चों को शालेय गणवेश कॉपी-पुस्तक वितरण
13-Aug-2023 3:17 PM
स्कूल के बच्चों को शालेय गणवेश  कॉपी-पुस्तक वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 13 अगस्त। बहुउद्देश्यी स्वयं सेवी संस्था कर्त्तव्य द्वारा भिलाई केम्प 2 में संचालित बाल मंदिर में शनिवार को बच्चों को शालेय गणवेश, कॉपी, पुस्तक का वितरण किया गया।

 कैम्प-2, भिलाई में संचालित बाल मंदिर छत्तीसगढ़ की एकमात्र विद्यालय है, जहाँ के बच्चों को दानदाताओं के सहयोग से प्रतिवर्ष नि:शुल्क शालेय गणवेश कॉपी पुस्तक प्रदान किया जाता है। यह क्रम विगत 17 वर्षों से जारी है।  इस शालेय गणवेश, कॉपी, पुस्तक वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अमर सोनकर, सचिव विजय चौधरी के अलावा दानदाता डॉ. संगीता शाह, मुन्ना आर्य, प्रेमरतन गहलोत, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन, अनिल पारख, प्रदीप सोनी, शिव शर्मा, संदीप अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, रवि साहू, चिन्ना राव, पप्पू तिवारी, स्वीटी कौशिक, शिक्षिका शोभा गुप्ता, पायल सहित समस्त स्टाफ, बच्चे एवं पालकगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट