दुर्ग

नवदृष्टि फाउंडेशन ने कलेक्टर से एसडीपी मशीन की मांग दोहराई
12-Aug-2023 3:18 PM
नवदृष्टि फाउंडेशन ने कलेक्टर से एसडीपी मशीन की मांग दोहराई

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 अगस्त। जिले में डेंगू की आहट होते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने  दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा जी से मुलाकात कर दुर्ग जिला चिकित्सालय में अफरेसिस मशीन(एसडीपी मशीन) स्थापित करने की मांग की।

नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, रितेश जैन,अभिजीत पारख,जितेंद्र कारिया ने दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को अवगत कराया  कि 2018 अगस्त में आये डेंगू के प्रकोप से हजारों लोग प्रभावित हुए जिसमें 60 से 70 लोगों की मृत्यु हुई उसके बाद निरंतर हर वर्ष डेंगू के केस देखे जाते रहे है। इस बीमारी में मूलत: रक्त में प्लेटलेट की कमी हो जाती है इसके अलावा कई ऐसी बीमारियां है जिसमें प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ती है। इस स्थिति में प्रति डोनर पूरे रक्त में से मात्र 50एमएल  प्लेटलेट्स निकलता है और कई परिस्थिति में मरीज को 10 से भी अधिक मात्रा में प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है इतने अधिक रक्तदाताओं को खोज पाना मरीज के घर वालों के लिए लगभग असंभव हो जाता है,  चूंकि विज्ञान के इस दौर में इसका उपाय अफरेसिस मशीन(एसडीपी मशीन) के द्वारा एक ही व्यक्ति से 7 से 8 रक्तदाताओं के बराबर का प्लेटलेट्स निकाला जा सकता है।  एफरेसिस से मरीज को 60000 के लगभग प्लेटलेट्स की आपूर्ति हो जाती है, जिससे मरीज के परिजनों को ज्यादा रक्तदाता खोजने की आवश्यकता नहीं होगी और मरीज को एसडीपी से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना रहती।

एवं आग्रह किया कि आप व्यक्तिगत रूप से इस महत्वपूर्ण विषय में अपना दखल दे इस मशीन को जल्द से जल्द दुर्ग जिला अस्पताल में स्थापित करवाने में अपना सहयोग प्रदान करे।

राज आढ़तिया ने कहा कि नवदृष्टि फाउंडेशन पूर्व में भी एसडीपी मशीन हेतु मांग कर चुकी है एवं हम जिले के मरीजों के हित में लगातर प्रयास करते रहेंगे।

नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों के आग्रह पर दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जल्द इस विषय पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन संस्था के सदस्यों को दिया


अन्य पोस्ट