दुर्ग

निगम ने चलाया सघन सफाई जागरूकता अभियान, डेंगू की रोकथाम करना है लक्ष्य
11-Aug-2023 2:48 PM
निगम ने चलाया सघन सफाई जागरूकता अभियान, डेंगू की रोकथाम करना है लक्ष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 11 अगस्त। नगर निगम भिलाई-चरोदा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दैनिक सफाई अभियान में डेंगू के प्रति जागरूकता लाने सीधे लोगों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

इस संबंध में निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार प्रतिदिन अलग-अलग वार्डो में वहां के निवासियों को डेंगू के संभावित निवास तथा डेंगू के लार्वा को नष्ट करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

शासन एवं जिला प्रशासन प्राप्त गाईड लाईन के अनुसार डेंगू से बचाव के लिए इन उपायों को अपनाया जाना जरूरी है।

घर के आंगन में बर्तन मांजने के स्थान पर पानी की निकासी को सुनिश्चित करना। किसी भी पेड़-पौधे लगे प्लास्टिक के बकेट और गमले में पानी जमा ना होने देना। पुराने पड़े टायर या अन्य कबाड़ के किसी हिस्से में पानी नही जाम होने देना साथ ही घर • कूलर मे पानी लंबे समय तक नही रहने देना ही डेंगू के विरूद्ध एक मात्र बचाव का साधन है।

स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, सफाई दरोगा कौशल तिवारी, रामगोपाल चंद्राकर सहित पूरी टीम निरंतर कार्रवाई कर लोगो की जानकारी एवं उपाय बताकर जागरूक कर रही है।


अन्य पोस्ट