दुर्ग

हेमचंद विवि: मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत वीडियो बनाओ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
11-Aug-2023 2:38 PM
हेमचंद विवि: मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत वीडियो बनाओ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 अगस्त। गुरुवार को भारती विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत गोदग्रामों में विभिन्न आयोजन किए गए। ग्राम पंचायत भवन पीसेगांव में सरपंच श्रीमती गुलाब बांधे की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश अभियान से ग्रामवासियों को जोडऩे हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा ग्रामवासियों को अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने साथ ही उनका संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया एवं उच्च आदर्शों से युक्त स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिन्हों को हृदय में संजोने का आग्रह किया तथा सेना में भारत-चीन सीमा में राष्ट्र की सुरक्षा में सेवा प्रदान कर रहे ग्राम के वीर सैनिक श्री होमन कुमार देशमुख दानसिंह देशमुख का सम्मान करते हुए, देश की रक्षा हेतु बच्चों को सेना में शामिल होने की प्रेरणा देने का ग्रामीणों से अनुरोध किया गया।

इसके अतिरिक्त गोदग्राम कोनारी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में उक्त अभियान से संबंधित विविध आयोजन किए गए। सर्वप्रथम डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा मेरी माटी मेरे देश अभियान की विषय वस्तु से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया इस अभियान का उद्देश्य ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए राष्ट्र के विकास में भागीदार बनाना, वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना, वसुधा संवर्धन हेतु बड़ी मात्रा में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को जोडऩा है। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के. एस. देवांगन, अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के सहयोग से विद्यालय परिसर वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आम, अमरूद, कटहल, आंवला, बादाम जैसे उपयोगी वृक्षों का रोपण किया गया।

समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक सक्रिय भागीदारी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। विदित हो कि केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान मृदा के संवर्धन तथा वीर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान हेतु चलाया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा विगत माह में भी ग्राम पंचायत कोनारी परिसर तथा पीसेगांव गौठान वाटिका में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन तथा वृहद मात्रा में वृक्षारोपण किया गया था जिसमें ग्राम पंचायत कोनारी सरपंच भरतलाल चंद्राकार, ग्राम पंचायत पीसेगांव सरपंच एवं अन्य ग्रामवासियों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ था।

 उक्त कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवं गोदग्राम संयोजक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम ने डॉ. रोहित कुमार वर्मा के विशेष सहयोग से किया।


अन्य पोस्ट