दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 10 अगस्त। कुम्हारी स्थित विद्या दीप पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवं छात्र काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस समारोह में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के पौधे जैसे महोगनी, अमलतास, गुलमोहर बॉटल पाम, अशोका, कोनोकार्पस, आम, कदम एवं बादाम का रोपण किया गया।
प्रथम पौधे का रोपण विद्यालय के संस्थापक बी.आर. सोनकर के द्वारा किया गया। विद्यालय के संचालक, प्राचार्य एवं सभी कक्षाओं के कक्षा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के साथ किया गया तत्पश्चात वीडीपीएस छात्र काउंसिल का गठन किया गया। विद्यालय के सभी छात्रों को चार हाउस जिनमें महात्मा गांधी हाउस, स्वामी विवेकानंद हाउस, पंडित जवाहरलाल नेहरू हाउस एवं सुभाष चंद्र बोस हाउस में विभाजित किया गया।
छात्र संगठन प्रभारी हीरा साहू द्वारा सभी छात्रों को पदभार ग्रहण कराया गया। हेड बॉय के लिए कक्षा बारहवीं के कुणाल लहरे, हेड गर्ल के लिए रियांका साहू एवं वॉइस हेड बॉय के लिए करण यादव, एवं वॉइस हेड गर्ल के लिए कोमल साहू को चयनित किया गया। महात्मा गांधी हाउस लीडर लेखराज सोनकर एवं भावना साहू स्वामी विवेकानंद हाउस लीडर शिवम द्विवेदी एवं दीप्ति साहू पंडित जवाहरलाल नेहरू हाउस लीडर सूरज गेंदेरे एवं चंचल वर्मा सुभाष चंद्र बोस हाउस लीडर उमेश पटेल एवं किरण सिंह को चयनित कर सभी का शपथ ग्रहण करा कर पदभार ग्रहण कराया गया।
उक्त कार्यक्रम मुख्य रूप से विद्यालय के संस्थापक बी.आर. सोनकर संचालक रामेश्वर सोनकर प्राचार्य विभा सोनकर सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं हीरा साहू, मनोज कुमार साहू, भुनेश्वरी साकार, त्रिदीप जना, स्वेता सिंह, पूजा वर्मा, देवकरण कवर, मोहन ताम्रकार, आदित्य पांडे, मनीषा पटेल, नीमा सोलंकी, ममता साहू, भाविका राठौर, डी.स्नेहा, चुन्नी साहू, कविता साहू, ऋतु साहू, मानसी निर्मलकर, सुनीता जायसवाल, प्रियंका लकरा, देबाश्री दास, अंजना साहू, असगरी अंजुम, रीया यादव, अंजू साहू एवं समस्त पालकगण उपस्थित रहे।