दुर्ग

नीलू चुनी गईं मेहंदी एक्सपर्ट, डांस में लेरीना रहीं प्रथम
09-Aug-2023 3:46 PM
नीलू चुनी गईं  मेहंदी एक्सपर्ट, डांस में लेरीना रहीं  प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दुर्ग, 9 अगस्त।  सिंधिया नगर बैनर तले नीलू महिला स्व सहायता समूह द्वारा सिंधिया नगर वार्ड नंबर 21 में सावन मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काई स्पर्धाएं आयोजित की गई। सभी विजेताओं को मंजू वोरा व स्वेता बाकलीवाल ने पुरस्कार देकर तारीफ की।

महिला समूह समिति की अध्यक्ष नीलू सिंह द्वारा हर वर्ष सावन मास में सावन मेला का भव्य आयोजन उमंग व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर नीलू सिंह ने बताया कि यह सावन मेला का आयोजन कराया जाता है, जिसमें डांस, मेहंदी प्रतियोगिता,सोलह सिंगार प्रतियोगिता, खेलकूद के अलावा अन्य बहुत से आयोजन किये जाते हैं, जिसमें  लड़कियां-महिलाएं बढ़-चढक़र हिस्सा लेती हैं। प्रतियोगिता में जितने वालों को पुरस्कार प्रदान किया जाता है और विभिन्न स्टाल भी लगाए जाते हैं, जिसमें खाने-पीने के व्यंजन रखे जाते हैं।

तीज मिलन समारोह का भी आयोजन नीलू सिंह द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि महिलाओं को अपने लिए भी थोड़ा समय निकाल के अपनी जिंदगी जीने का हक है और वह हमेशा इस तरह के कार्यक्रम करती रहती हैं जिसमे लड़कियां महिलाएं बढ़-चढक़र हिस्सा लेती हैं।

सावन मेला का आयोजन नीलू सिंह द्वारा पटरी पार में इस वर्ष भी डांस मेहंदी कुर्सी दौड़ रैंप वॉक विभिन्न वेशभूषा प्रतियोगिता सोलह सिंगार प्रतियोगिता रखा गया था, जिसमें एकल डांस में प्रथम लेरीना,सरला भारद्वाज द्वितीय लिसा कश्यप थर्ड मंजू पांडे रहीं।

भारतीय वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम सैफिया कुरैशी द्वितीय श्रावणी दास थर्ड रोजा, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम नीलू सिंह, द्वितीय सरला भारद्वाज, तृतीया सैफिया कुरैशी बैलून फोटो प्रतियोगिता में प्रथम रीना तिवारी द्वितीय सोमादास थर्ड डिलमा मजूमदार रैंप वॉक प्रतियोगिता पुष्पा खोबरागड़े सेकंड धनलक्ष्मी गुप्ता थर्ड शीतल सिंह सोलह सिंगार प्रतियोगिता फर्स्ट सरला भारद्वाज सेकंड,सैफिया कुरैशी थर्ड ज्योतिराव। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के विधायक अरुण वोरा, मंजू वोरा, श्वेता बाकलीवाल, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता में मंजू सिंह, शीतल सिंह, पूजा, लता, स्वाति, डिलीमा, साधना सिंह, आरुषि सिंह मौजूद थे।


अन्य पोस्ट