दुर्ग

भाजपा ने किया शराब भट्टी का विरोध
08-Aug-2023 3:34 PM
भाजपा ने किया शराब भट्टी का विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 8 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में जिले के उपाध्यक्ष पार्षद महेश वर्मा, कैम्प मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, वार्ड 27 की पार्षद लक्ष्मी साहू साहू, वार्ड 30 के पार्षद राजकुमार जयसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष कैंप मंडल नवीन सिंह, मेटाडोर एसोसिएशन, सैकड़ों की संख्या मे वार्ड क्रमांक 27 एवं वार्ड क्रमांक 30 के आम जनता की उपस्थिति  में मंगलवार को शराब भट्टी हटाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया। कलेक्टर से मांग की जोन 3 निगम कार्यालय के बाजू वाली शराब भट्टी को हटाया जाए नहीं तो भारतीय जनता पार्टी इसके बाद बड़ा आंदोलन करेगी कलेक्टर ने आश्वासन दिया है की कल वो शराब भट्टी का दौरा करेंगे और जल्द कार्रवाई करेंगे!

जिला अध्यक्ष  बिचपुरिया ने बताया कि कांग्रेस सरकार नंदिनी रोड में जनता के दबाव व भाजपा के विरोध व राजनीतिक लाभ लेने के लिए भट्टी को हटाकर यहाँ जोन 3 नगर निगम कार्यलय मजार के बाजू में वार्ड न. 27 व वार्ड न. 30 में स्थापित कर चालू किया गया। वार्ड के सभी नागरिक इसके विरोध में है।

जन भावनाओं को देखते हुए।  वार्ड नागरिकों व भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के द्वारा जन आनदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यह जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।


अन्य पोस्ट