दुर्ग
निगम ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
08-Aug-2023 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरौदा के वार्ड क्रमांक-16, इंदिरा पारा भिलाई-3 में अवैध निर्माण को सोमवार को जमींदोज करने की कार्रवाई की गई।
निगम प्रशासन को मिली शिकायत के अनुसार इंदिरा पारा वार्ड क्रमांक-16, में पानी टंकी के पास रोड पर हो अवैध रूप से निर्माण कर दुकान संचालित की जा रही थी। जिसे निगम दल ने तोडक़र अवैध निर्माण हटा दिया गया है।
इस संबंध में सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में उप अभियंता मुकेश रात्रे एवं उनकी टीम ने मौके पर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया। दुकान संचालक द्वारा निगम की कार्रवाई में किसी भी तरह का विरोध नही करते हुए सहयोग प्रदान किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे